लोहियां खास/जालंधर : लोहियां से कपूरथला रोड पर गांव ताशपुर के पास 2 मोटरसाइकिलों की भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौत हो गई जबकि 2 घायल हो गए। जानकारी के अनुसार एक मोटरसाइकिल सवार युवक लोहियां की ओर आ रहा थे तथा दूसरी ओर से मोटरसाइकिल सवार लोहियां से डडविंडी की ओर जा रहे थे। इस दौरान गांव ताशपुर के गेट के पास मोड़ पर दोनों मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं, जिसके परिणामस्वरूप दोनों मोटरसाइकिल सवार गंभीर घायल हो गए।
वहीं से गुजर रहे पंजाबी लोक गायक दलविंदर दयालपुरी और उनके साथियों ने गाड़ी रोकी और घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर सांझा की, जिसके बाद सुल्तानपुर लोधी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरगुरदेव सिंह और पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलैंस से सुल्तानपुर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां मौजूद डॉक्टरों ने 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया और 2 युवकों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें कपूरथला रैफर कर दिया। वहीं एक घायल युवक को लोहियां के एक निजी अस्पताल में लाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जालंधर रैफर कर दिया जहां उसने भी घावों का ताव न सहते हुए दम तोड़ दिया।
थाना प्रभारी हरगुरदेव सिंह ने बताया कि मृतक युवकों की पहचान अर्शदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह, जस्सा पुत्र रौनकी राम निवासी गांव वाड़ा बुध सिंह और अर्शदीप सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी गांव महमुवाल माला थाना लोहियां के रूप में हुई है, जबकि हरप्रीत सिंह पुत्र जोगिंदर गांव महमुवाल माला और जे.डी. जयदेव पुत्र कुलदीप निवासी गांव वाड़ा बुध सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
