सीहोर : सीहोर जिले के ग्राम मगर्दी में हुई नाबालिग लड़की की हत्या और बलात्कार के मामले में हुई गिरफ्तारी के विरोध राजपूत समाज ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज किया। दरअसल, विगत दिनों अहमदपुर थाना अंतर्गत ग्राम मगर्दी नाबालिग लड़की की हत्या और रेप के चलते राजपूत समाज के दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था जिसको लेकर आज राजपूत समाज मे कलेक्टर कार्यालय पहुचकर ज्ञापन दिया जिसमें कहा गया कि यह कार्यवाही अन्याय पूर्ण है। इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की जाए।
ज्ञापन में कहा गया कि लड़की के साथ उसके परिजनों ने मारपीट की है। लड़की को राजपूत समाज के लोग ही अस्पताल लेकर गए थे। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी जिन लड़कों ने लड़की को अस्पताल पहुंचाया उन्हें ही आरोपी बना दिया। समाज के लोगों ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच करने का अनुरोध किया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
