खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में कसरावद तहसील के बलकवाड़ा थाना क्षेत्र में एक चार पहिया वाहन में अचानक भीषण आग लग गई। ड्राइवर सहित गाड़ी में दो लोग सवार थे, दोनों लोगों ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई प्राप्त जानकारी के अनुसार अशफाक खान अपनी तूफान गाड़ी को सर्विसिंग कराने के लिए ले जा रहा था। जहांगीर घाट पर पहुंचा ही था कि तभी अचानक उसकी गाड़ी में आग लग गई।
गाड़ी जलकर राख हो गई है, सूचना पर कसरावद नगर परिषद के फायर फाइटर भी मौके पर पहुंच गए थे और आग पर काबू पाया जा सका अशफाक खान बलकवाड़ा क्षेत्र में रहता है और अपने एक साथी के साथ ठीकरी जा रहा था, गाड़ी में आग वायरिंग में हुए शॉर्ट सर्किट से लगना बताया जा रहा है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
