चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को लेकर अहम खबर, जारी हुआ शेड्यूल

पंजाब

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर चल रहे विश्व स्तरीय पुनर्निर्माण कार्य के तहत रेलवे बोर्ड ने प्लेटफार्म ब्लॉक (बंद करने) का शेड्यूल जारी कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि इन दिनों त्योहारी सीजन के कारण सोमवार से 27 अक्टूबर तक घग्गर और मोहाली रेलवे स्टेशनों पर कुछ ट्रेनों का अस्थायी ठहराव किया गया है, ताकि पंचकूला-चंडीगढ़ को जोड़ने वाले ओवरब्रिज को आसानी से गर्डर डाला जा सके।

अधिकारियों का कहना है कि प्लेटफॉर्म नंबर-4 और 3 पर काम शुरू हो चुका है और यह 24 अक्टूबर तक चलेगा, जबकि प्लेटफॉर्म नंबर-1 और 2 और लाइन नंबर-3 को 25 से 27 अक्टूबर तक बंद रखने की घोषणा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *