बढ़ गए सोने के Rate! खरीदने की तैयारी में हैं तो जरा देख ले नए दाम

पंजाब

अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो कीमतों में आई नई हलचल पर जरूर नज़र डालें। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार बुधवार को सोने के दामों में हल्का उछाल दर्ज किया गया है।  जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरट सोने की कीमत 132,000 जबकि मंगलवार को 24 कैरट सोना 131,500  रिकार्ड हुआ था।  वहीं 22 कैरेट सोना आज की तारीख में 122,760 है । बात करें चांदी की तो 23 k चांदी आज 128,700 दर्ज की गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चमके सोना चांदी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी के वायदा कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 4,241.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,220.80 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 34.90 डॉलर की तेजी के साथ 4,255.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,398 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 59.16 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 58.70 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.74 डॉलर की तेजी के साथ 59.44 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने आज 59.47 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry