लुधियाना में जाली नोट छापने वाले मास्टरमाइंड को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी पिछले 7 महीनों से फरार चल रहा था। मास्टरमाइंड आरोपी की पहचान हरभगवान सिंह उर्फ मिठून निवासी गांव बघेलेवाला मोगा के रूप में हुई है। पुलिस को आरोपी का 2 दिन का रिमांड मिला है।
गौरतलब है कि पुलिस ने 7 महीने पहले एक आरोपी कुलदीप सिंह को काबू किया था जो नोटों की सप्लाई करने गांव चौकीमान के बस स्टैंड पर आया था। जिससे 5800 रुपए के जाली नोट जब्त किए गए थे। इससे पहले वह ग्राहकों को नोट देता पुलिस ने उस पर शिकंजा कस लिया। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई थी जिसके चलते उनके हाथ अब सफलता लगी है। पुलिस ने मास्टरमाइंड हरभगवान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी से पूछताछ दौरान पता चला कि उस पर पहले भी जाली नोट छापने का मामला दर्ज किया था व वह जेल जा चुका है। हरभगवान सिंह ने बताया कि वह पहले 500-500 के नोट छापता था लेकिन लोग 500 नोट की अच्छी तरह जांच करते हैं जिसके वह जेल से रिहा होने के बाद 100 व 200 के नोट छापने शुरू कर दिए क्योंकि 100-200 के नोटों पर इतना ध्यान नहीं देता था। आरोपी ने आगे खुलासा करते हुए कहा कि उसने ये नोट छापना यूट्यूब से सीखे थे। उसने बताया कि नोट छापने का काम वह करता था और सप्लाई उसका साथी सप्लाई करता था।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad