कड़ाके की सर्दी के लिए हो जाएं तैयार, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

पंजाब

चंडीगढ़: इस साल मई-जून  महीने में भीषण गर्मी के बाद अब लोगों को हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। दरअसल, IMD ने सितंबर 2024 में ला नीना की शुरुआत की ओर इशारा किया है, जिसके कारण पंजाब समेत पूरे देश में जहां तापमान में बड़ी गिरावट आएगी, वहीं भारी बारिश की भी संभावना है। इसके चलते कड़ाके की सर्दी पड़ने का अनुमान जताया गया है।

इस साल भीषण गर्मी के बाद पंजाब समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिसके बाद लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। ला नीना आमतौर पर अप्रैल और जून के बीच शुरू होता है और अक्तूबर और फरवरी के बीच सबसे मजबूत होता है। यह 9 महीने से लेकर 2 साल तक चल सकता है। ला नीना तेज पूर्वी हवाओं से संचालित होता है, जो समुद्र के पानी को पश्चिम की ओर धकेलती है।

समुद्र की सतह को ठंडा करता है। बताया जा रहा है कि इससे पंजाब समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसके अलावा, ठंडे मौसम और अधिक बारिश के कारण कृषि भी प्रभावित हो सकती है। कड़ाके की ठंड के मौसम में लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *