ससुराल पक्ष ने पार की हैवानियत की हदें, बेटी को इस हालत में देख परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

पंजाब

बरनाला : बरनाला में एक विवाहिता द्वारा खौफनाक कदम उठाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विवाहिता ने अपने ससुराल परिवार से तंग आकर घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका की पहचान मंजू कौर पुत्री अमरजीत सिंह के रूप में हुई है, जिसकी एक बेटी भी है।

मृतका के मायके परिवार वालों ने ससुराल वालों पर लंबे समय से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। परिवार वालों ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उनकी बेटी की हत्या की है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मृतका के पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। इस मौके पर बातचीत करते हुए मृतका मंजू के पिता अमरजीत सिंह और भाई सुखदेव सिंह ने बताया कि उनकी बेटी की शादी करीब 10 साल पहले बरनाला शहर के पट्टी रोड के अवतार सिंह से हुई थी। ससुराल वाले काफी समय से प्रताड़ित कर रहे थे, जिसके बाद वे कई बार अपनी बेटी को अपने घर लेकर आए और पंचायत समझौते के बाद मंजू वापस ससुराल आ गई।

मृतक मंजू के परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने उनकी बेटी को फंदा लगाकर मार डाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना में मृतका के पति के साथ-साथ उसकी बहन, बहनोई और परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हैं। जिसके चलते वे पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग कर रहे हैं कि सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मामले को लेकर थाना सिटी बरनाला के एसएचओ लखविंदर सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने मृतक मंजू कौर के पिता के बयान दर्ज कर आरोपी अवतार सिंह को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है और शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *