जालंधर: जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, आज तड़के सुबह करीब 3:50 पर शहर के कई इलाकों में जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी, जिससे लोग सहम गए। उक्त वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दे रही है। हालांकि पंजाब केसरी इसकी पुष्ठि नहीं करता।
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि उक्त धमाके की आवाज बस स्टैंड और ज्योति चौक (भगवान वाल्मीकि चौक) के आसपास के इलाकों में सुनी गई। कई लोग नींद में थे, लेकिन अचानक तेज़ आवाज़ से जाग उठे और सोशल मीडिया पर भी इस बारे में चर्चा शुरू हो गई। कुछ लोग इसे मॉक ड्रिल से पहले धमाके बता रहे है तो कोई गैस पाइप लाइन से जुड़ी गड़बड़ी या आसमान में कोई गतिविधि से जोड़ रहे हैं।
फिलहाल प्रशासन या पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि यह आवाज़ किस वजह से थी। कहा जा रहा है कि स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें मामले की जांच कर रही हैं। जनता से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और अगर किसी को कोई पुख़्ता जानकारी हो तो नज़दीकी पुलिस थाने में सूचित करें।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad