Zohran Mamdani ICE Agent: ट्रंप से बात कर जोहरान ममदानी ने किस लड़की को छुड़ाया, जानें पूरा मामला

विदेश

न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने एक लड़की की रिहाई के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की.मेयर की इस बातचीत के बाद स्टूडेंट एल्मिना अघायेवा को रिहा कर दिया गया है. एल्मिना ने इसको लेकर एक पोस्ट शेयर की और बताया कि उन्हें रिहा कर दिया गया है. उन्होंने रिहा होने के बाद पोस्ट में आभार भी जताया. एल्मिना की सोशल मीडिया पर काफी फॉलोअर्स भी हैं. 26 फरवरी को घंटों तक एल्मिना DHS कस्टडी में थीं. अब मेयर जोहरान ने जिस एल्मिना की रिहाई के लिए राष्ट्रपति से बात की, उनके बारे में जानते हैं आखिर ये कौन है?

कौन हैं एल्मिना ?

एल्मिना अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करती हैं. सोशल मीडिया में अच्छे फॉलोअर्स के साथ एल्मिना एक इंफ्लुएंसर भी हैं. एल्मिना अजरबैजान की रहने वाली हैं. एल्मिना को इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट ने उन्हें गिरफ्तार किया था. एल्मिना ने बताया कि उनका स्टूडेंट वीजा 2016 में एक्सपायर हो गया था. एल्मिना यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ जनरल स्टडीज़ में सीनियर हैं और न्यूरोसाइंस और पॉलिटिकल साइंस में मेजर कर रही है.

एल्मिना ने छूटने के बाद एक पोस्ट भी शेयर किया, जिसमें लिखा मैं आप सभी की बहुत आभारी हूं. मैं अभी थोड़ी देर पहले ही बाहर आई हूं. एल्मिना ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखकर जानकारी दी कि वो पूरी तरह से सुरक्षित और ठीक हैं. हालांकि कुछ समय पहले उनके साथ जो हुआ वो उससे उन्हें काफी सदमा पहुंचा है. एल्मिना के सोशल मीडिया अकाउंट पर 100,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

ट्रंप से जोहरान ने की थी फोन पर बात

एल्मिना की रिहाई के लिए मेयर जोहरान ममदानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से फोन पर बात की. बातचीत के बाद उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की. उन्होंने पोस्ट में बताया कि हमारी पिछली मीटिंग में, मैंने कोलंबिया की स्टूडेंट एल्मिना अघायेवा के बारे में अपनी चिंताएं जाहिर कीं. उन्हें सुबह ICE ने हिरासत में लिया था. जोहरान ने कहा कि उन्होंने अभी मुझे बताया है कि एल्मिना क जल्द ही रिहा कर दिया जाएगा.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry