हजारीबाग: हर वर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है. इसका उद्देश्य दुनिया भर में मीठे पानी के महत्व को समझाना, जल संकट के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जल संरक्षण के टिकाऊ प्रबंधन के लिए लोगों को प्रेरित करना है. हजारीबाग के सुदूरवर्ती कटकमसांडी प्रखंड के तात्कालिक मुखिया दिलीप कुमार रविदास ने जल संचयन को लेकर बेहतर प्रयास किया. जिससे उनकी चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम की. जिसको लेकर तत्कालीन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उन्हें सम्मानित किया था. दिलीप कुमार रविदास के प्रयास से गांव में जल स्तर में वृद्धि हुई है.
पांच साल पहले शुरू किया था जल संरक्षण का काम
हजारीबाग के कटकमसांडी प्रखंड के लुपूंग गांव में कई वर्ष पहले ही जल संरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण काम किए गए. सालों बीत जाने के बाद मुखिया का प्रयास रंग लाता दिख रहा है. जिससे महज 15 से 20 फीट में ही जल ग्रामीणों को मिल पा रहा है. तत्कालीन मुखिया दिलीप कुमार रविदास कहते हैं कि जल संरक्षण करना हर एक व्यक्ति की जिम्मेवारी है. 5 वर्ष पूर्व जो काम शुरू किया गया, उसका परिणाम बेहद सकारात्मक साबित हुआ है. गांव में पेयजल की कमी समाप्त हो गई है. तालाब, कुंआ सब का जलस्तर बढ़ा है. यह सिर्फ जल संरक्षण करने से हुआ है. हर एक व्यक्ति को जल संरक्षण के लिए प्रयास करना चाहिए.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
