कोरिया: RTI से मिली जानकारी के बाद डॉ. रामचंद्र सिंह कृषि महाविद्यालय के डीन पर ये गंभीर आरोप लगे. RTI दस्तावेजों के अनुसार, कृषि महाविद्यालय के डीन डी के गुप्ता सरकारी छुट्टियों के दिन भी यात्रा करते हैं जिसकी इंट्री गाड़ी की लॉगबुक में दर्ज है.
आरटीआई से मिली जानकारी
डीन के सरकारी गाड़ी में यात्रा की जानकारी आरटीआई से मिली. RTI से मिली जानकारी के मुताबिक डीन साहब ने महज एक साल में सरकारी वाहन से करीब 48 हजार किलोमीटर की यात्रा की है. हालांकि डीके गुप्ता ने अपने ऊपर सगे आरोपों को गलत बताया. उन्होंने कहा कि वे हर रोज कृषि महाविद्यालय आते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या महाविद्यालय की आधिकारिक RTI जानकारी गलत है.
सरकारी गाड़ी से सालभर में 48 हजार किलोमीटर की यात्रा का आरोप
RTI से मिली जानकारी के अनुसार सालभर में सरकारी गाड़ी और ईंधन खर्च कर 48 हजार किलोमीटर की यात्रा के आरोपों पर डीन ने जवाब दिया है. उन्होंने बताया कि उनका घर शहर में है. जो कॉलेज से काफी दूर है.
डीन ने आरोपों से किया इंकार
डीन डी के गुप्ता ने बताया “जो भी यात्रा होती है वह यूनिवर्सिटी के नियमानुसार और उसकी परमिशन से ही होती है. हमारे सेंटर रायपुर है, जहां अक्सर मीटिंग के लिए जाना पड़ता है. लोहारी परिक्षेत्र में लगातार मॉनिटरिंग करना पड़ता है. अंबिकापुर जोन होने के कारण वहां भी जाना होता है. एग्जाम के काम से जशपुर जाना पड़ता है. लोहारी परिक्षेत्र होने के कारण एमसीबी भी अक्सर आना जाना होता है.”
अब यह मामला प्रशासनिक जांच की मांग कर रहा है, क्योंकि सरकारी वाहन के उपयोग को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो चुके हैं.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
