गुड़गांव: अगर आप भी वीकेंड पर कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हो तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। गुड़गांव ट्रैफिक पुलिस ने गुड़गांव के इस रूट पर रविवार को वाहनों की नो एंट्री की है। इसके लिए एडवाइजरी जारी की है। तावडू में होने वाली रैली के मद्देनजर वाहन चालकों को परेशानी न हो इसके लिए यह रूट डायवर्जन प्लान किया गया है।
ट्रैफिक पुलिस के प्रवक्ता एएसआई विकास वर्मा ने बताया कि 15 फरवरी को तावडू में रैली का आयोजन किया जा रहा है। जो सुरक्षा की दृष्टि व यातायात के सुचारू संचालन बनाए रखने के लिए रविवार 15 फरवरी को सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक सोहना से तावडू की ओर जाने वाले भारी वाहन चालकों का जाना पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। जो वाहन चालक पलवल सड़क मार्ग से सोहना तावडू की ओर जाना चाहते हैं वह सभी मुंबई एक्सप्रेसवे के रास्ते KMP का प्रयोग करके जाएंगे, ठीक इसी प्रकार जो वाहन चालक फरीदाबाद से वाया सोहना, तावडू की ओर जाना चाहते हैं वे सभी मुंबई एक्सप्रेसवे और KMP का इस्तेमाल करके अपने अपने गंतव्य स्थान की ओर जा सकते हैं। उपरोक्त समयानुसार सोहना शहर की तरफ आने वाले भारी वाहनों पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad