रेलवे में नौकरी लगाने का झांसा, लाखों रुपए ठगने वाले तीन गिरफ्तार

छत्तीसगढ़

दुर्ग :ऑपरेशन विश्वास के तहत नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोचा है. इस मामले में तीन आरोपी बिशेश्वर मारकंडे, प्रमोद मारकंडे और हेमंत कुमार साहू ने 32 बेरोजगारों को रेलवे में नौकरी लगाने का झांसा दिया था.आरोपियों ने बेरोजगारों से 33 लाख 50 हजार की ठगी की थी.

तीन महीने में नौकरी लगाने का दावा : आरोपियों ने भारतीय रेलवे माल गोदाम रसमड़ा में स्थायी नौकरी लगाने का झूठा आश्वासन देकर प्रति व्यक्ति 2.50 लाख रुपये की मांग की थी.एएसपी ग्रामीण अभिषेक झा ने बताया कि प्रार्थिया रीति देशलहरा ने शिकायत में बताया कि आरोपी बिशेश्वर उसके पति का परिचित था, नवरात्रि 2022 के दौरान घर आया और दावा किया कि वह रेलवे माल गोदाम में लीडर है, 3 महीने में नौकरी लगवा सकता है.

आरोपियों से नकदी जब्त : पुलिस ने आरोपियों से 2 लाख 22 हजार नकद , दो कार, एक इलेक्ट्रिक स्कूटी, चार मोबाइल और बैंक पासबुक समेत दस्तावेज जब्त किए हैं.तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में कोर्ट में पेश किया गया. आपको बता दें कि आरोपियों सिर्फ रीति को ही नहीं ठगा था,जब मामला थाने पहुंचा तो ऐसे 32 लोग सामने आए, जिनको आरोपियों ने नौकरी लगाने का झांसा दिया था.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry