भिलाई : अंतरराष्ट्रीय पंडवानी गायिका और पद्मविभूषण से सम्मानित तीजनबाई के निधन की झूठी खबर रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई. इस भ्रामक सूचना ने उनके देश-विदेश में फैले करोड़ों प्रशंसकों के बीच शोक और चिंता की लहर पैदा कर दी. सोशल मीडिया पर बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के श्रद्धांजलि संदेश साझा किए जाने लगे, जिससे स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई.
परिवार ने मौत की खबर का किया खंडन
तीजनबाई के परिजनों और सहयोगियों ने तुरंत सामने आकर इन खबरों का खंडन किया है. उनकी बहू वेणु देशमुख ने स्पष्ट किया कि माताजी पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं.
दुर्ग जिले के ग्राम गनियारी स्थित निवास पर डॉक्टरों की टीम नियमित रूप से उनका स्वास्थ्य परीक्षण करती है. हर दिन सुबह 11:30 से 12 बजे के बीच चिकित्सक उनकी जांच के लिए आते हैं- वेणु देशमुख, रिश्तेदार तीजनबाई
झूठी खबर फैलाने वालों की निंदा
परिजनों ने ऐसी संवेदनहीन अफवाहों पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है. वेणु देशमुख ने कहा कि यह दूसरी बार है जब ऐसी झूठी खबर फैलाई गई है.उन्होंने अफवाह फैलाने वालों की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी मानसिक पीड़ा देने वाली घटनाओं पर रोक लग सके.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
