MP Assembly Special Session 2026: मध्य प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र आज, महिला आरक्षण पर कांग्रेस ने घेराबंदी के लिए बनाई रणनीति

मध्य प्रदेश

 भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र (MP Assembly Special Session 2026) सोमवार को आयोजित किया गया, जिसमें संसद और सभी राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण (Women Reservation) देने के मुद्दे पर चर्चा की गई।

कांग्रेस ने प्रस्ताव लाने का किया निर्णय

विशेष सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के आवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि मध्य प्रदेश कांग्रेस विधानसभा में प्रस्ताव लाकर प्रदेश की 230 सीटों पर महिलाओं को 33% आरक्षण देने की मांग रखेगी।

महिलाओं की बड़ी भागीदारी

सत्र के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं विधानसभा पहुंचीं और दर्शक दीर्घा में बैठकर कार्यवाही देखी। सदन की कार्यवाही ‘वंदे मातरम’ से शुरू हुई।

कार्यवाही स्थगित

निधन उल्लेख के बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। अब फिर से कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry