मानसा में एंटी-ड्रग टास्क फोर्स के एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर की गई हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस खौफनाक वारदात के बाद जहाँ एक तरफ पूरे शहर में रोष और तनाव का माहौल है, वहीं अब इस पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने सोशल मीडिया पर तीखी पोस्ट शेयर करते हुए पंजाब की भगवंत मान सरकार की कानून-व्यवस्था और ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
❓ “क्या मेडिकल नशा रोकने की जिम्मेदारी ड्रग इंस्पेक्टरों की नहीं?”
सुनील जाखड़ ने अपनी पोस्ट में सरकार को आड़े हाथों लेते हुए लिखा है कि मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक नौजवान की सरेआम हत्या ने एक बार फिर पंजाब सरकार के एंटी-ड्रग अभियानों के दावों का सच उजागर कर दिया है।
-
डीजीपी के बयान का जिक्र: उन्होंने सवाल उठाया कि पिछले दिनों खुद डीजीपी (DGP) ने भी यह माना था कि राज्य में मेडिकल नशा बढ़ रहा है, तो फिर सरकार ने इसे रोकने के लिए जमीन पर क्या ठोस कदम उठाए हैं और अब तक कितना अवैध मेडिकल नशा पकड़ा गया है, जनता इसका जवाब जानना चाहती है।
-
मुख्यमंत्री पर निशाना: सुनील जाखड़ ने तंज कसते हुए कहा, “क्या मेडिकल नशा रोकने की जिम्मेदारी ड्रग इंस्पेक्टरों की नहीं है? भगवंत मान जी, भले ही आप कागजी मुख्यमंत्री हों, लेकिन पंजाब के प्रति जवाबदेही तो आपकी ही बनती है।”
इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद राज्य में विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है और अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।

What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad