गुरदासपुर: गुरदासपुर-मुकेरियां रोड पर स्थित गांव पाहड़ा के नजदीक आज एक प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई। जैसे ही आग लगने का पता चला, बस में बैठी सवारियों में दहशत फैल गई। तुरंत सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया और आग पर काबू पाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरदासपुर बस स्टैंड से एक निजी कंपनी की बस होशियारपुर के लिए रवाना हुई थी। जब यह बस गुरदासपुर-मुकेरियां रोड पर गांव पाहड़ा के पास पहुंची, तो अचानक बस से धुआं निकलना शुरू हो गया। इसके बाद ड्राइवर ने तुरंत बस रोककर सभी सवारियों को जल्दी-जल्दी बाहर निकाला। आसपास के दुकानदारों की मदद से लोगों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया। स्थानीय लोगों के इकट्ठा होने के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
