SECR Rail News: बिलासपुर-चांपा चौथी लाइन कार्य के चलते कई ट्रेनें रद्द; जानें 22 जून से 5 जुलाई तक का नया शेड्यूल

छत्तीसगढ़

बिलासपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) द्वारा बिलासपुर-चांपा चौथी लाइन परियोजना के अंतर्गत जांजगीर नैला स्टेशन पर कमीशनिंग कार्य किया जाएगा। इस दौरान 22 जून से 5 जुलाई 2026 तक नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य होगा, जिसका असर ट्रेनों के परिचालन पर पड़ेगा। इस परियोजना का उद्देश्य रेल परिवहन क्षमता में वृद्धि करना है, जिससे भविष्य में ट्रेनों का आवागमन सुगम हो सके।

🚫 रद्द होने वाली प्रमुख गाड़ियां

निर्माण कार्य के चलते निम्नलिखित ट्रेनें रद्द रहेंगी:

  • 68737/68738 रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ मेमू: 22 जून से 03 जुलाई तक।

  • 68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर: 21 जून से 02 जुलाई तक।

  • 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर: 22 जून से 03 जुलाई तक।

  • 58204/58203 रायपुर-कोरबा-रायपुर पैसेंजर: 21 जून से 03 जुलाई तक।

  • 68734/68733 बिलासपुर-गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू: 22 जून से 03 जुलाई तक।

  • 68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू: 22 जून से 03 जुलाई तक।

🔄 ट्रेनों के समय और परिचालन में बदलाव

  • देरी: 01 जुलाई को 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 02 घंटे देरी से रवाना होगी।

  • शॉर्ट टर्मिनेशन: 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू बिलासपुर तक ही चलेगी। वापसी में 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू बिलासपुर से ही शुरू होगी।

  • विशेष सुविधा: यात्रियों की सुविधा हेतु 18237 कोरबा-अमृतसर एक्सप्रेस और हसदेव एक्सप्रेस (18250/18249 व 18252/18251) को कोरबा-बिलासपुर के मध्य पैसेंजर के रूप में चलाया जाएगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry