रोहतक: रोहतक में दिल्ली बाईपास चौक पर सोमवार शाम 6:55 बजे आईजी ऑफिस से करीब 150 मीटर दूर बाइक सवार दो शूटरों ने बदमाश दिनेश उर्फ गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या कर दी। मृतक दिनेश अस्पताल के पास दुकान से सामान लेने आया था, तभी हमलावरों ने 30 से 35 राउंड फायर किए। मृतक दिनेश सोनीपत के निजामपुर गांव का रहने वाला और गैंगस्टर सन्त्री रिटौली का रिश्तेदार था। मृतक के खिलाफ भी केस दर्ज हैं। हत्या का शक हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग पर जताया जा रहा है।
रोहतक में दिल्ली बाईपास चौक पर सोमवार शाम 6:55 बजे आईजी ऑफिस से करीब 150 मीटर दूर बाइक सवार दो शूटरों ने बदमाश दिनेश उर्फ गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या कर दी। मृतक दिनेश अस्पताल के पास दुकान से सामान लेने आया था, तभी हमलावरों ने 30 से 35 राउंड फायर किए। pic.twitter.com/UsU63WsPze
— Punjab Kesari Haryana (@HaryanaKesari) February 17, 2026
हमलावरों ने बाइक सड़क के दूसरी तरफ खड़ी की थी। वे पैदल सड़क पार कर वारदात को अंजाम देकर भाग गए। रोहतक के एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने कहा कि वारदात गैंगवार का परिणाम है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें प्रयास कर रही हैं। इसस घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है।
गोलियां चलाने वालों का ताल्लुक हिमांशु भाऊ गैंग से बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। शुरुआती जांच में सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि दिनेश अपने साथी संग पैदल कोल्ड ड्रिंक पीते हुए चल रहा था। तभी काले व हरे रंग की हुडी पहने दो बदमाश पीछे से आए और दिनेश पर गोली बरसानी शुरू कर दी।
मृतक दिनेश उर्फ गोगा के शरीर पर करीब 20 गोलियों के निशान तो सीधे तौर पर दिख रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने महज 10 सेकंड में 25 से 30 राउंड गोलियां चलाई। पुलिस को 15 से 20 कारतूसों के खोखे मिले हैं। दिनेश उर्फ गोगा को 25 से अधिक गोलियां लगीं। वारदात के बाद आरोपित भाग गए। क्राइम ब्रांच-1, 2 और एसटीएफ की टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सबूत जुटाए। डीएसपी मुख्यालय रवि खंडिया भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए पीजीआइएमएस भेज दिया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
