फतेहगढ़ साहिब: फतेहगढ़ साहिब के हल्का बस्सी पठाना के गांव शहीदगढ़ के पास आवारा कुत्ते की वजह से हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल के सामने आवारा कुत्ता आने की वजह से दो मोटरसाइकिल आपस में टकरा गईं और दोनों मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
थाना पसी पठाना के सब-इंस्पेक्टर सतनाम सिंह ने बताया कि उन्हें अस्पताल से फोन आया था, जिसमें कुत्ते के सामने आने की वजह से दो मोटरसाइकिल सवार आपस में टकरा गए। दोनों मोटरसाइकिल सवारों को इलाज के लिए फतेहगढ़ साहिब सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मरने वालों में 26 साल का अनुराग नाम का युवक और दूसरा 49 साल का नछत्तर नाम का व्यक्ति बताया जा रहा है। अनुराग बांडा बहादुर कॉलेज में सफाई सेवक के पद पर तैनात था और नछत्तर फैक्ट्री में काम करता था। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
