Road Accident: तेज रफ्तार कार ने दंपति को मारी जोरदार टक्कर, दोनों की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

पंजाब

बटाला  : तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दम्पति गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में एकत्रित की जानकारी के अनुसार गांव गुज्जरपुरा निवासी हरप्रीत सिंह अपनी पत्नी सुमन कुमारी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर को लौट रहे था। जब उक्त दोनों पति पत्नी गांव मड़ियांवाल बाईपास के पास पहुंचे, तो एक तेज रफ्तार कार ने इन्हें अपनी चपेट में लेते हुए जोर से टक्कर मार दी।

जिसके परिणामस्वरूप दोनों सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। इसी बीच दुर्घटना की सूचना मिलते ही एम्बुलैंस 108 के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने उक्त घायल पति-पत्नी को फर्स्ट एड दी एवं तदोपरांत इलाज के लिए बटाला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry