SHB–MDH संस्थानों में धार्मिक उत्सव का आयोजन, सनातनी विनोद बिंदल के नेतृत्व में हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे में लिया प्रसाद

दिल्ली

नई दिल्ली, 27 मार्च 2026 : चैत्र नवरात्रों के समापन, श्रीराम जन्मोत्सव एवं महाशय धर्मपाल गुलाटी की 103वीं जयंती के अवसर पर SHB–MDH कैंसर केयर हॉस्पिटल, कड़कड़डूमा तथा SHB–MDH आरोग्य संस्थान, मोदीनगर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्रेरणास्रोत महाशय धर्मपाल गुलाटी की 103वीं जयंती भी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।

संस्थान के अध्यक्ष “सनातनी विनोद बिंदल” के नेतृत्व में भंडारे में हलवा, पूरी और सब्जी का प्रसाद तैयार कर श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। कार्यक्रम का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और उत्साहपूर्ण रहा, जहां हर वर्ग के लोगों ने शामिल होकर भंडारे की सेवा का लाभ उठाया।

इस अवसर पर “सनातनी विनोद बिंदल” ने कहा कि भंडारा केवल भोजन वितरण नहीं, बल्कि सेवा, त्याग और संतोष का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि धन-दौलत की इच्छा कभी समाप्त नहीं होती, लेकिन भोजन के बाद मनुष्य स्वयं संतुष्टि का अनुभव करता है और यही भंडारे की वास्तविक महत्ता है। सनातन परंपरा में भंडारे को विशेष महत्व दिया गया है, क्योंकि यह सभी जीवों के प्रति समान भाव और सेवा का संदेश देता है।

लोगों से अपील की गई कि वे अपनी क्षमता के अनुसार सेवा कार्यों में भाग लें। केवल मनुष्यों ही नहीं, बल्कि पक्षियों, पशुओं और अन्य जीवों के लिए भी अन्न और जल की व्यवस्था करना भी भंडारे का ही एक रूप है। कार्यक्रम के अंत में सभी को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र और धर्म की उन्नति की कामना की गई।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *