सोना खरीदने वालों के लिए राहतभरी खबर है। मंगलवार को जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरट सोने की कीमत 125,800 दर्ज की गई है जबकि सोमवार को 24 कैरट सोना 126,500 रिकार्ड हुआ हैं। वहीं 22 कैरेट सोना आज की तारीख में 116,990 है । बात करें चांदी की तो 23 k चांदी आज 122,660 दर्ज की गई है।
MCX पर सोना 1781 रुपए सस्ता हुआ है, चांदी में 3618 रुपए की बड़ी गिरावट आई है। खबर लिखे जाने के समय सोना 1.45 फीसदी लुढ़क कर 1,21,146 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.40 फीसदी टूटकर 1,51,588 रुपए प्रति किग्राम पर आ गया। बात करें राष्ट्रीय राजधानी की तो यहां सोने की कीमत 300 रुपए बढ़कर 1,29,700 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। बाजार सूत्रों ने यह जानकारी दी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 300 रुपए बढ़कर 1,29,100 रुपए (सभी करों सहित) हो गई। हालांकि, सोमवार को चांदी की कीमत 1,000 रुपए घटकर 1,63,800 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना 4,077.35 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा, जबकि हाजिर चांदी 0.66 प्रतिशत बढ़कर 50.89 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
