Ranchi Crime News: रांची में नाबालिग को बेचने का सनसनीखेज मामला, सगी मौसी पर लगा आरोप; पुलिस ने शुरू की जांच

झारखण्ड

रांचीः राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक नाबालिग बच्ची ने अपनी ही मौसी पर उसे काम का झांसा देकर कई लड़कों के पास बेचने का सनसनीखेज आरोप लगाया है. इस घटना के सामने आते ही इलाके में भारी हंगामा हो गया और स्थानीय लोगों ने आरोपी महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

घटना से मचा हड़कंप

पीड़ित नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया है कि उसकी मौसी, जिसे वह बड़ी मम्मी कहकर बुलाती है, उसे काम दिलाने के बहाने अपने साथ ले गई थी. बच्ची के अनुसार, मौसी ने उसे कई लड़कों के पास बेच दिया. किसी तरह मौका पाकर वह वहां से भाग निकली और सीधे पुलिस के पास पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई.

लोगों ने की आरोपी महिला की पिटाई

बच्ची की आपबीती सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. गुस्साए स्थानीय लोगों ने आरोपी महिला को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. इस दौरान इलाके में काफी देर तक हंगामा होता रहा.

पुलिस पर भी फूटा लोगों का गुस्सा

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जब बच्ची के गायब होने की सूचना सदर थाना की पुलिस को दी गई थी, तब पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई नहीं की और लोगों को अपने स्तर से बच्ची को खोजने की बात कह दी. इसी कारण लोगों में पुलिस के प्रति भी नाराजगी देखी गई.

पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया

इस घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को किसी तरह नियंत्रण में किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर थाना ले गई है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है. फिलहाल पुलिस नाबालिग के बयान के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry