देवघर: देश के मुख्य चुनाव आयुक्त के दो दिवसीय देवघर प्रवास को लेकर पूरे जिले में प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं. ज्ञानेश कुमार रविवार दोपहर 12 बजकर 50 मिनट दिल्ली से देवघर पहुंचेंगे. आगमन के साथ ही उनका कार्यक्रम आस्था के साथ प्रशासनिक कार्य से जुड़ा रहेगा. देवघर पहुंचते ही मुख्य चुनाव आयुक्त द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद वे शहर के प्रख्यात नौलखा मंदिर में भी दर्शन-पूजन के लिए जाएंगे.
धार्मिक अनुष्ठान के बाद CEC का काफिला सीधे एम्स देवघर के लिए प्रस्थान करेगा, जहां वे संस्थान का निरीक्षण करेंगे और अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक करेंगे. शाम के समय वे फिर से बाबा बैद्यनाथ धाम लौटकर भव्य श्रृंगार पूजा में सम्मिलित होंगे.
सोमवार को CEC ज्ञानेश कुमार का कार्यक्रम
सोमवार की सुबह 8:30 बजे मुख्य चुनाव आयुक्त देवघर से दुमका स्थित बासुकीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे. वहां बाबा के दर्शन के बाद लगभग 10 बजे दुमका के फॉरेस्ट गेस्ट हाउस पहुंचेंगे, जहां अल्पाहार के बाद देवघर लौट जाएंगे, यहां तपोवन स्थित मोहनानंद प्लस टू विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के तहत वे स्थानीय बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) से सीधा संवाद करेंगे. इसके बाद वे मीडिया से बात करेंगे.
जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर
मुख्य चुनाव आयुक्त के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. उनके आगमन से पूर्व उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा और अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने तपोवन पहाड़ सहित मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया. संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पदाधिकारी के दौरे के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक न
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad