रायपुर: तेलीबांधा थाना अंतर्गत बुधवार को रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी 36 मॉल के पास 4 व्हीलर में मोबाइल फोन से ऑनलाइन सट्टा खिला रहे थे.
आईपीएल क्रिकेट में सट्टा
आईपीएल के दौरान क्रिकेट पर सट्टा खिलाए जाने की सूचना के आधार पर तेलीबांधा के 36 मॉल के पास चार पहिया वाहन में रेड की कार्रवाई की गई. गाड़ी में सवार व्यक्ति का नाम पूछने पर अपना नाम नमन जग्गी बताया जो रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का रहने वाला है. पुलिस टीम उसका मोबाइल फोन चेक किया तो उसमें ऑनलाइन बेटिंग साइट्स में क्रिकेट सट्टा खेलना और खिलाने का खुलासा हुआ.
ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
पूछताछ में नमन जग्गी ने राजेन्द्र नगर निवासी आयुष जैन और गोलबाजार निवासी मोह. सरफराज मामदानी को आईडी बिक्री करना बताने के साथ ही उनके द्वारा भी सट्टा संचालन करना बताया गया. आयुष जैन और मोह. सरफराज मामदानी की पतासाजी करते हुये दोनों को एक चारहिया वाहन में बैठकर सट्टा संचालित करते एक साथ पकड़ा गया. दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन में में भी ऑनलाइन सट्टा आईडी संचालन का खुलासा हुआ.
55 लाख रुपए का सामान जब्त
पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 55 लाख रुपए का सामान जब्त किया है. जिसमें 2 महंगे चार पहिया वाहन, 5 मोबाइल फोन और 6000 कैश है.बैटिंग वेबसाइट के तार अन्य राज्यों से भी जुड़े हुए हैं. इसकी भी जांच पुलिस कर रही है. इससे पहले पुलिस ने 31 जनवरी को सट्टा संचालित करने के मामले में आयुष जैन के भाई पीयूष जैन को गिरफ्तार किया था. पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 4 (क) जुआ अधिनियम और छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की है.
साल 2026 में ऑनलाइन सट्टा पर कार्रवाई
क्राइम एंड साइबर पुलिस उपायुक्त स्मृतिक राजनाला ने बताया कि साल 2026 में कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने ऑनलाइन सट्टा के 15 मामले दर्ज किए हैं. जिसमें 74 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. उनके कब्जे से अब तक 66 लाख 56 हजार 888 रुपए बरामद करने के साथ ही 217 मोबाइल फोन 20 लैपटॉप 10 चारपहिया वाहन, 4 दोपहिया वाहन कैश और सामान मिलाकर 3 करोड़ 53 लाख 64 हजार 800 रुपए जब्त किया गया है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
