Crime Update: संदिग्ध पार्सल से 16 लाख रुपये कैश बरामद; 10 और 20 रुपये की गड्डियां देख पुलिस भी हैरान

छत्तीसगढ़

रायपुर: कमिश्नरेट अंतर्गत बुधवार को न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस को सूचना मिली कि अशोका मिलेनियम प्लाजा स्थित हंस ट्रेवल्स में कोलकाता से दिल्ली भेजे जा रहे पार्सल में संदिग्ध वस्तु है. इस सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए अशोका मिलेनियम प्लाजा स्थित हंस ट्रेवल्स के ऑफिस में रेड की कार्रवाई की.

ट्रेवल्स कंपनी में रेड

पश्चिम जोन के पुलिस उपायुक्त संदीप पटेल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राजेंद्र नगर पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए. रायपुर पुलिस टीम ट्रैवल्स के ऑफिस पहुंची और कार्यालय में मौजूद पार्सल्स की तलाशी लेने लगी. इस दौरान पुलिस को तीन सफेद रंग के प्लास्टिक के बोरे मिले. जिन्हें खोलने पर पुलिस के भी होश उड़ गए.

तीन प्लास्टिक के बोरों में 16 लाख रुपये कैश

रेड के दौरान हंस ट्रेवल्स कार्यालय की तलाशी ली गई. तीन पार्सल में लाखों रुपए कैश मिला. जो बोरों में भरा हुआ था. इस कार्रवाई में तीन सफेद रंग के बोरों में रखे करेंसी नोट बरामद हुए. बरामद राशि में 20 रुपये के नोटों की 400 गड्डी और 10 रुपये के नोटों की 800 गड्डी शामिल हैं.कुल राशि 16 लाखों रुपये है. जिसके बाद पुलिस ने धारा 106 के तहत कार्रवाई करते हुए पूरे मामले की सूचना आयकर विभाग को दे दी है.

आयकर विभाग करेगी जांच

आगे की जांच पड़ताल आयकर विभाग के द्वारा की जाएगी. इसके साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा की बरामद राशि का वास्तविक मालिक कौन है. यह पैसा कहां से आया है और कहां भेजा जा रहा था.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry