जालंधर राधा स्वामी डेरा ब्यास की संगत के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, इस महीने की 15, 22, 29 को डेरा ब्यास में भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो सत्संग फरमाएंगे। इसके एक दिन पहले शनीवार को संगत को प्रसाद भी दिय जाएगा। इस बार सत्संग का समय सुबह 10 बजे होगा जबकि इससे पहले 9.30 का था।
बता दें कि राधा स्वामी डेरा ब्यास में भंडारों और सत्संग का आयोजन बड़े स्तर पर किया जाता है। पिछले दिनों डेरा ब्यास के सत्संग घरों ने संगत की सुविधा के लिए एक और बड़ा काम किया है, जिससे डेरा ब्यास की संगत गदगद हो उठी । शुक्रवार से लेकर रविवार तक भारी संख्या में संगत डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के दर्शन करने और उनका सत्संग सुनने के लिए ब्यास जाते हैं। पिछले कुछ दिनों से तकनीकी कारणों की वजह से ट्रेनों का आवागमन काफी प्रभावित हुआ था। जालंधर कैंट स्टेशन पर निर्माण कार्य चलने की वजह से कई ट्रेनों को फगवाड़ा स्टेशन पर ही टर्मिनेट किया जा रहा था, जिस कारण संगत को डेरा ब्यास पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
इसी वजह से राधा स्वामी सत्संग घर जालंधर और फगवाड़ा के प्रबंधकों ने संगत की सुविधा के लिए फगवाड़ा स्टेशन पर सेवादारों को तैनात किया और डेरा ब्यास जाने वाली दूसरे राज्यों से आ रही संगत को डेरा ब्यास पहुंचने का इंतजाम किया। इनके लिए स्पेशल बसें लगाई गई थीं। इतना ही नहीं संगत के साथ साथ अन्य रेल यात्रियों के लिए चाय- पानी और लंगर की भी उचित व्यवस्था की गई थी। बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर का भी प्रबंध किया गया था। समय पर डेरा ब्यास पहुंची संगत ने इस सुविधा के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad