सुखबीर सिंह बादल पर आज सुबह हमले की कोशिश की गई है। दरबार साहिब में सेवादार के तौर पर अपनी ड्यूटी निभा रहे सुखबीर बादल को नारायण सिंह ने गोली मारने की कोशिश की। इसके तुरंत बाद उसे सेवादारों ने काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। सुखबीर बादल पर फायरिंग की खबर सुनने के बाद हरसिमरत कौर बादल तुरंत श्री दरबार साहिब पहुंची। जहां वह नतमस्तक होने के बाद सुखबीर सिंह बादल से मुलाकात करेंगी। इस दौरान वह बेहद भावुक नजर आई।
गौरतलब है कि श्री दरबार साहिब के बाहर धार्मिक सजा गुभत रहे सुखबीर सिंह बादल पर आज जानलेवा हमला हुआ। इस हमले में भले ही गोली चली है पर सुखबीर सिंह बादल बाल-बाल बच गए। गोली चलाने वाले का नाम नारायण सिंह बताया जा रहा है। उसे लेकर पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है कि नारायण सिंह कल भी श्री दरबार साहिब आया था और पुलिस द्वारा पहले से ही उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
