पंजाब में एक सरपंच को हेरोइन सहित गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किया गया सरपंच आम आदमी पार्टी का है। जिले में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सरपंच समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, लवप्रीत सिंह गांव कोट हिरदेराम का मौजूदा सरपंच है।
पुलिस ने बताया कि, वह गांव मेहता के पास मौजूद थी इस दौरान सूचना मिली थी कि कुछ लोग नशे की तस्करी में शामिल हैं और उनके पास अवैध हथियार भी हो सकते हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने OAT सेंटर के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने VIP नंबर वाली स्कॉर्पियों गाड़ी (PB02-BD-9300) को रोका और उसकी तलाशी ली। इस दौरान कोरट हिरदेराम के सरपंच लवप्रीत सिंह और सिमरप्रीत सिंह, बलवंत सिंह को गाड़ी में मौजूद थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 4 किलो 300 ग्राम हेरोइन, 30 बोर का पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस बारमद किए गए। बताया जा रहा है कि ये सभी गिरफ्तारी के बाद मामला और गरमा गया, जब सरपंच की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। इन तस्वीरों में वह आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ नजर आ रहा है। वायरल पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आरोपी कुछ नेताओं के करीबी हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों के नेटवर्क तथा संभावित लिंक खंगाले जा रहे हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
