Punjab Closed: 3 दिन बंद रहेगा ये सब, जल्दी से Click करें खबर…

पंजाब

पंजाब में नवंबर के महीने छुट्टियों की भरमार है। पहले दिवाली को लेकर छुट्टियां रही और अब एक बार फिर लगातार 3 छुट्टियां आ रही हैं। इसलिए जो लोग कहीं घूमने-फिरने की सोच रहे हैं वह आसानी से प्लान बना सकते हैं।

पंजाब में इस हफ्ते यानी कि 15, 16 और 17 नवंबर को छुट्टी रहेगी। आपको बता दें कि 15 नवंबर (शुक्रवार) को श्री गुरु नानक देव जी का गुरुपर्व है।  सिख धर्म के पहले गुरु, श्री गुरु नानक देव जी की जयंती 15 नवंबर को मनाई जाती है। इस दिन सिख समुदाय में विशेष धार्मिक अनुष्ठान होते हैं, और बड़ी संख्या में लोग गुरुद्वारों में प्रार्थना करते हैं। गुरु नानक देव जी की जयंती के कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और देश के अन्य हिस्सों में छुट्टी रहती है। इस दिन स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर, और बैंक बंद रहते हैं। विशेष रूप से पंजाब और चंडीगढ़ में यह छुट्टी ज्यादा महत्व रखती है, क्योंकि यहां पर सिख समुदाय का बड़ा हिस्सा रहता है।

इसके बाद 16 नवंबर (शनिवार) को पंजाब में एक और महत्वपूर्ण दिन मनाया जाता है, जिस शहीद सरदार करतार सिंह सराभा शहादत दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके मद्देनजर पंजाब सरकार द्वारा छुट्टी घोषित की गई है। इसके अलावा 17 नवंबर (रविवार) को भी छुट्टी रहेगी। इस तरह 15, 16 और 17 नवंबर को लगातार 3 सरकारी छुट्टियां रहेंगी और राज्य के सभी शैक्षणिक और सरकारी संस्थान बंद रहेंगे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *