मोगा : मनाली जा रहे युवकों के साथ दर्दनाक हादसा होने खबर मिली है। जानकारी के मुताबिक, मोगा के गांव घलकला के पास मोगा-लुधियाना हाईवे पर बीती रात करीब 2.30 बजे भीषण हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा एक वाहन और मोटरसाइकिल की टक्कर के कारण हुआ। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि मृतक अभी अविवाहित था और वह अपने माता-पिता के साथ रहता था और बुढ़ापे में अपने माता-पिता का सहारा था। उसका बड़ा भाई अलग मकान में रहता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 युवक एक वाहन में सवार होकर मनाली जा रहे थे। जब वे मोगा के गांव घलकला के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ी की एक मोटरसाइकिल से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रक की उसी गाड़ी से टक्कर हो गई, जिसके बाद हाईवे पर भारी जाम लग गया।
मृतक के भाई ने बताया कि वह लुधियाना जिले का रहने वाला है और उसका भाई मोगा में एक निजी होटल में काम करता था। बीती रात एक भयानक हादसे में उसकी मौत हो गई। इस हादसे की जानकारी देते हुए घलकला थाना प्रभारी ने बताया कि यह हादसा रात करीब 2.30 बजे हुआ। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
