मोगा : मोगा के महावीर नगर में बीती रात एक युवक पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा चार से पांच गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार साहिल कुमार उर्फ एस.के. उम्र करीब 25 वर्ष अपने दोस्तों के साथ घर के बाहर बैठा था और अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया और उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं और उसके बाद उसके साथी उसे सिविल अस्पताल मोगा लेकर आए और उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
वहीं पुलिस अधिकारी ने भी पत्रकारों को सारी घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उन्हें इस संबंध में सूचना मिली है और उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पत्रकारों को जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शी दोस्त ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ घर के बाहर बैठा था तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन युवक आए और उनमें से दो पर गोलियां चलाकर मौके से फरार हो गए।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad