जालंधर : पंजाब पुलिस द्वारा एनकाउंटर करने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार जालंधर कमिश्नरेट पुलिस और बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। क्रॉस फायरिंग के दौरान 2 बदमाशों को गोलियां लगी है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। काबू किए आरोपियों से 3 अवैध हथियार व नकदी जब्त की गई है।
खबर मिली है कि पुलिस ने उक्त आरोपियों के तीन साथियों को भी गिरफ्तार किया है। इसके बाद गिरफ्तारियों की कुल संख्या 5 हो गई है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा चार अन्य व्यक्तियों को नामजद किया गया है, जिनमें एक विदेशी-आधारित हैंडलर भी शामिल है। इन पर समूह के लिए वित्तीय लेनदेन की सुविधा प्रदान करने का संदेह है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए हॉट चेज़ और क्रॉस-फायरिंग के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया, दोनों गंभीर रूप से घायल हैं। उनके तीन साथियों को भी गिरफ्तार किया गया, जिससे गिरफ्तारयों की कुल संख्या 5 हो गई। गिरोह को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए कनाडा स्थित हैंडलर सहित चार अतिरिक्त संदिग्धों को नामजद किया गया। उनसे 3 अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार संगठित अपराध के गठजोड़ को खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad