दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की। अपने भाषण में उन्होंने अपनी हालिया जेल यात्रा और वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर विचार सांझा किए जिसकी जानकारी पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करके दी है।
सी.एम. मान ने बताया कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी ने 2 दिन बात दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने दिल्ली की जनता से अपील की है कि अगर वे ईमानदार हैं तो आने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्हें ही वोट दें। ये बात एक ईमानदार और जनहितैषी सोच वाला नेता ही कह सकता है। अरविंद केजरीवाल की सोच को वह सलाम करते हैं।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%