Punjab में सुबह-शाम की ठंड शुरू, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल, पढ़ें…

पंजाब

चंडीगढ़: पंजाब और चंडीगढ़ के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दरअसल, राज्य में सुबह-शाम की हल्की-हल्की ठंड शुरू हो गई। हालांकि दिन में अभी भी गर्मी ही है लेकिन धीरे-धीरे मौसम करवट ले रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट आई है। सबसे कम तापमान  17.1  डिग्री जिला पठानकोट का जबकि चंडीगढ़ में 19.8 डिग्री दर्ज किया गया है। अगर बात करें अन्य जिलों की जिसमें जिला अमृतसर, लुधियाना, पठानकोट, गुरदासपुर, जालंधर, एसबीएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, मोगा और मोहाली शामिल हैं। यहां   तापमान 34 डिग्री से कम रिकार्ड किया गया है।

वहीं विभाग का कहना है कि 24 अक्टूबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगभग सामान्य रहने की संभावना है। हरियाणा में भी  बारिश न होने के बाद भी दिन के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। 24 घंटे में सूबे के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री से अधिक की गिरावट आई है। यहां का रोहतक जिला ऐसा रहा जहां तापमान में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली। यहां अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री तक पहुंच गया है।  इसके अलावा 7 ऐसे जिले रहे, जहां दिन का पारा 34 से कम रिकॉर्ड किया गया। इनमें अंबाला, करनाल, भिवानी, गुरुग्राम, जींद, कुरुक्षेत्र और सोनीपत शामिल हैं। इसी के साथ सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस होना शुरू हो गई है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *