सात जन्मों का वादा करने वाला पति बना हैवान, दिव्यांग बेटा पैदा करने पर पत्नी को दी दर्दनाक मौ*त

पंजाब

अमृतसर : अमृतसर से एक दिल दहला देने वाला खबर सामने आई है। ग्रीन फील्ड इलाके में पति द्वारा अपनी पत्नी की दर्दनाक हत्या कर दी गई है। मृतका की पहचान रितु  के रूप में हुई है जिसकी शादी को 10 साल पहले हुई थी और उसका एक 8 साल का बेटा भी है। जानकारी के मुताबिक, महिला के ससुर, देवर और पति उसे प्रताड़ित करते थे और कई बार परिवार के लोग आपस में बैठकर राजीनामा करने के लिए भी कहते थे, लेकिन घर में कलह जारी रहा। आज सुबह-सुबह उसकी पति ने चाकू से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वहीं, मृतका के परिवार वालों ने बताया कि उनके घर में जो बेटा पैदा हुआ था वह दिव्यांग था, जिसका एक हाथ था। जिसके चलते उनकी बेटी को काफी प्रताड़ित किया जाता था और आज उसे दर्दनाक मौत दे दी गई।

मृतका के परिवार ने बताया कि उसका देवन, पति और ससुर आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे। गत रात ही उनकी बेटी मायके से ससुराल वापस गई थी जो कि बहुत खुश थी। उन्हें सुबह 6 बजे के करीब पड़ोसियों को फोन आया, जिन्होंने बताया कि ससुराल वाले उनकी बेटी अस्पताल लेकर गए हैं। जब परिवार वाले जल्दी-जल्दी अस्पताल पहुंचा तो वहां जाकर पता चला कि उनकी बेटी की मौत हो चुकी है। आसपास पता करने पर पता चला कि उकनी बेटी की चाकू मारकर हत्या की गई है।वहीं, पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि हमें न्याय चाहिए। उनका कहना है कि दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि वे किसी और लड़की की जिंदगी बर्बाद न कर सकें। मीडिया से बात करते हुए मृतका के मासूम बेटे ने बताया कि उसकी मां को रोज पीटा जाता था, आज सुबह भी उसके साथ मारपीट की गई और उसके पिता ने उसकी मां को चाकू मार दिया।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमें सूचना मिली थी कि ग्रीन फील्ड इलाके में रितु नाम की महिला की हत्या कर दी गई है। हम मौके पर पहुंच गए हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है, जो भी आरोपी पाया जाएगा उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *