Punjab के इस इलाके में चली ताबड़तोड़ गोलियां, सहमे लोग

पंजाब

 फिरोजपुर शहर में गोलियां चलने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, शहर के वेहड़ा बानो वाला बस्ती भट्टियां वाली में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। इस संबंध में थाना सिटी फिरोजपुर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 103, 109, 3(5) बीएनएस व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दिए बयान में मनदीप सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी न्यू एकता नगर, अली के रोड सिटी, फिरोजपुर ने बताया कि रात करीब 11 बजे मुझे एक अनजान नंबर से फोन आया कि मैं जग्गा बोल रहा हूं और कहा कि आपके भाई मलकीत सिंह पर वेहड़ा बानो वाला बस्ती भट्टियां वाली में गोलियां चली हैं। सूचना मिलते ही जब परिवार घटना स्थल पर पहुंचा तो पता चला कि कुछ अज्ञात लड़कों ने मेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी है और शव को सिविल अस्पताल फिरोजपुर पहुंचा दिया है।

इस पर मनदीप अपने ताया के लड़के तरसेम सिंह के साथ सिविल अस्पताल पहुंचा, जहां सिविल अस्पताल फिरोजपुर पहुंचने पर पता चला कि अज्ञात व्यक्तियों ने न्यू कांशी नगर में भी सूरज नामक लड़के को गोली मारकर घायल कर दिया है। मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर मुख्य अधिकारी हरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry