Punjab की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, उप चुनावों को लेकर एक्शन में BJP

पंजाब

जम्मू कश्मीर व हरियाणा के बाद अब भाजपा पंजाब में एक्शन में नजर आ रही है। पंजाब में 4 विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनावों के लेकर भाजपा ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। चुनावों कोलेकर भाजपा ने विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी, सह प्रभारी व इंचार्ज नियुक्त कर दिए हैं।

बता दें जम्मू कश्मीर में वोटिंग खत्म हो गई है और हरियाणा में कल अंतिम चरण में वोटिंग है। अब भाजपा पंजाब में होने वाले विधानसभा उप चुनावों को लेकर एक्टिव नजर आ रही है। जानकारी के मुताबिक, अनिल सरीन को इंचार्ज नियुक्त किया गया है, इसके साथ ही सोशल मीडिया, आईटी की जिम्मेदारी भी अनिल सरीन को दी गई हैं। वहीं गिद्दबड़ाहा विधानसभा से अविनाश राए खन्ना को प्रभारी नियुक्त किया गया है और एस. दयाल सिंह सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। गिद्दड़बाहा (शहरी) के लिए हरजोत सिंह कमल समन्वयक नियुक्त किया गया है। इसकी साथ डेरा बाबा नानक विधानसभा में अश्वनी शर्मा को इंचार्ज, चब्बेवाल विधानसभा में श्वेत मलिक को जिम्मेदारी दी गई है और बरनाला से मनोरंजन कालिया बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।आपको बता दें कि लोकसभा चुनावों के दौरान जो विधायक सांसद चुने गए थे उनकी सीटें खाली हो गई, जिसके चलते अब इन विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होने बाकी हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *