गुरदासपुर: नजदीकी गांव भुल्लेचक्क में मामूली बात को लेकर हुए विवाद के चलते एक व्यक्ति की उसके भाईयों द्वारा की गई मारपीट से मौत होने का समाचार मिला है। तिबड़ पुलिस ने इस संबंधी चार आरोपियों के विरूद्व केस दर्ज किया है।
इस संबंधी सिमरनजीत कौर पत्नी संतोख सिंह निवासी गांव भुल्लेचक्क ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुबह लगभग 9:30 बजे उसका पति अपने हिस्से की जमीन पर नीव निकाल रहा था। उसने अपने भाईयों भूपिन्द्र सिंह तथा कुलविन्द्र सिंह से अपने सांझे टयूबवैल के टयूबवैल ग्रिप देने की मांग की। इस पर आरोपी भूपिन्द्र सिंह, कुलविन्द्र सिंह निवासी धर्म सिंह, मंजीत कौर पत्नी भुपिन्द्र सिंह तथा अकविन्द्र कौर पत्नी कुलविन्द्र सिंह ने उसके पति से मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया। इसके बाद संतोख सिंह को एक प्राईवेट अस्पताल लाया गया। जहां ईलाज के चलते उसकी मौत हो गई। तिबड़ पुलिस ने चारों आरोपियों के विरूद्व केस दर्ज कर लिया है पंरतु आरोपी फरार बताए जाते हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
