लुधियाना: सिविल अस्पताल टी प्वाइंट के निकट एक्टिवा सवार 2 लुटेरों ने एक युवक के गले से 4 तोले सोने की चैन छीन ली। पीड़ित ने थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस को शिकायत दी है। 5 दिन बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली ओर पीड़ित के बयान पर केस दर्ज कर लिया है।
पीड़ित प्रभजीत सिंह निवासी आलमगीर ने बताया कि उसकी इस्लामगंज के निकट मोबाइल शॉप है। 1 दिसबंर को वह दोपहर करीब डेढ़ बजे सी एम सी रोड़ से दुकान की तरफ जा रहा था। सिवल अस्पताल टी फ्वाइंट के निकट एक्टिवा सवार 2 लुटेरों ने उसकी एक्टिवा को रोका ओर कंधे पर हाथ रख कर बातचीत करने लगे। वह कुछ समझ पाता इतने में एक लुटेरे ने उसके गले में पहनी 5 तोले सोने की चैन छीन ली। चैन का कुछ हिस्सा उसके हाथ में रह गया, जबकि करीब 4 तोले से अधिक चैन लुटेरे छीन कर फरार हो गए।
पीड़ित का कहना है पुलिस लुटेरों की 4-5 दिन से तलाश कर रही थी। आरोपियों की पहचान करने के लिए वह खुद इलाके में परिसरों के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को देखने के लिए पुलिस के साथ गया। जिसके बाद पुलिस ने कड़ी मेहनत कर आरोपियों की पहचान कर ली है। इस सबंधी थाना डिवीजन नंबर 3 प्रभारी इंस्पैक्टर जगदीप सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने कड़ी मेहनत कर आरोपियों की पहचान जुटा ली है। आरोपियों की पहचान सर्बजीत सिंह निवासी हरि करतार कालोनी व रविन्द्र सिंह निवासी माडल टाऊन एक्सटेंशन के रुप में हुई है। पुलिस ने पीड़ित प्रभजीत सिंह के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जायेगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
