जबलपुर। जबलपुर के तिलहरी में शराब दुकान खोले जाने के विरोध में स्थानीय लोग मुखर हो गए हैं। ये मुख्य मार्ग पर शराब दुकान खोले जाने का विरोध कर रहे हैं। रविवार को दोपहर में स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए। दुकान के विरोध में प्रदर्शन किया। इस वजह से बिलहरी-तिलहरी मार्ग पर यातायात बाधित हो गया।
इसके कारण सड़क पर दोनों और वाहनों की कतार लग गई। क्षेत्र में शराब दुकान के विरोध में गत कुछ दिन से लगातार असंतोष सामने आ रहा था। पहले भी क्षेत्र की महिलाएं विरोध में सड़क पर उतरी थीं और प्रशासन को दुकान खोलने की अनुमति जारी नहीं करने को लेकर चेतावनी दी थी। लोगों का कहना है कि यह रहवासी क्षेत्र है। शराब दुकान खोलने से असामाजिक गतिविधि बढ़ने की आशंका है।
इससे शांति भंग हो सकती है क्षेत्र में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। तिलहरी मुख्य मार्ग पर पहले ही एक शराब दुकान है। जिसके चलते आवागमन प्रभावित रहता है। रविवार को सुबह अचानक प्रदर्शन कर रास्ता बाधित कर दिए जाने से लोगों को परेशानी हुई।
बरेला की ओर से जबलपुर आने और जाने वाले लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। अचानक रास्ता बंद करने से कई लोगों को बाईपास का लंबा फेरा लगाकर जाना पड़ा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad