पानीपत : पानीपत जिले के गांव सिवाह में बड़ा हादसा हो गया। जहां खेल रही डेढ़ साल की बच्ची उबलते हुए पानी की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गई। बच्ची को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मूल रूप से शामली (यूपी) के गांव रामड़ा निवासी मोहम्मद इस्तिगार ने बताया कि वह फिलहाल पानीपत के गांव सिवाह के खेतों में अपने परिवार के साथ रहता है और वहां खरबूजे की खेती करता है। शनिवार शाम करीब 4 बजे उसकी पत्नी घर में चावल बना रही थी। एक बड़े बर्तन में करीब 4 लीटर पानी उबल रहा था। पत्नी पानी उबलने के बाद किसी दूसरे काम में व्यस्त हो गई। इसी दौरान उनकी इकलौती बेटी अमबिया वहां खेलते हुए पहुंच गई। खेलते-खेलते मासूम का हाथ उबलते पानी के बर्तन पर लग गया, जिससे खोलता हुआ पानी सीधे उसके ऊपर गिर गया। जिससे वह झुलस गई।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
