हरियाणा की मशहूर यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. कोर्ट ने उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. ज्योति हिसार की रहने वाली है और वो सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय है. उसके चैनल का नाम ‘ट्रैवल विथ जो’ है. इस चैनल पर उनके 37.7 लाख सब्सक्राइबर्स हैं. ज्योति पर भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 152 और ऑफिसियल सीक्रेट्स एक्ट 1923 की धाराएं 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
शनिवार (17 मई ) को ज्योति को न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां पुलिस को पांच दिन की रिमांड मिली है. अब उसे 22 मई को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा. डीएसपी हेडक्वार्टर हिसार कमलजीत ने बताया कि कल पुलिस को जानकारी मिली थी, जिसके बाद हरीश कुमार की बेटी ज्योति को ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट और बीएनएस 152 के तहत गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि ज्योति का मोबाइल और लैपटॉप बरामद होने के बाद कुछ संदिग्ध चीजें मिली हैं. जिससे पता चलता है कि ज्योति पाकिस्तान को गोपनीय जानकारियां भेज रही थी.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
