भारतीय रिजर्व बैंक जल्द ही 20 रुपये के नए नोट को जारी करेगा. बैंक की ओर से शनिवार को इसके बारे में जानकारी दी गई. जिसमें कहा गया कि नए नोट पर गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे. इन नोटों का डिजाइन हर तरह से महात्मा गांधी न्यू सीरीज के 20 रुपये के नोटों जैसा ही होगा.
इसके साथ ही आरबीआई की ओर से कहा गया कि 20 रुपये के नए नोट के जारी के होने के बाद पुराने नोट चलन में बने रहेंगे. इसका मतलब है कि जो नोट पहले से चलते आए हैं. उनको बंद नहीं किया जाएगा. बल्कि नए नोटों को उन्हीं में शामिल कर दिया जाएगा. पुरानी नोटों के चलन पर किसी प्रकार की रोक-टोक नहीं लगाई जाएगी.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
