Nancy Grewal Murder Case: नैन्सी ग्रेवाल का आखिरी वीडियो आया सामने! मौत से पहले क्या कहना चाहती थी इन्फ्लुएंसर?

पंजाब

जालंधर: पंजाबी मूल की यूट्यूबर और जालंधर से संबंध रखने वाली 45 वर्षीय नैन्सी ग्रेवाल की हत्या से पहले का आखिरी वीडियो सामने आया है। यह वीडियो उसकी बहन अलीशा ग्रेवाल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे उन्होंने “लास्ट वीडियो” बताया है।

वीडियो में नैन्सी अपने घर से ऑफिस जाने के लिए निकलती हुई दिखाई दे रही हैं। वह पहले घर के लॉन में टहलती हैं, फिर अपना सामान कार में रखती हैं और वहां से रवाना हो जाती हैं। अलीशा ने भावुक पोस्ट में लिखा—“आई मिस यू सिस्टर एवरी सिंगल डे”, यानी वह हर दिन अपनी बहन को याद करती हैं।

4 मार्च को हुई थी हत्या
जानकारी के मुताबिक, 4 मार्च 2026 की रात कनाडा में नैन्सी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। कैनेडियन पुलिस के अनुसार, रात करीब 9:30 बजे दो हमलावरों ने उन पर हमला किया। उस समय नैन्सी एक बुजुर्ग मरीज को देखने के लिए गई हुई थीं। हमले के दौरान नैन्सी जान बचाने के लिए भागीं, लेकिन हमलावरों ने सुनसान इलाके में उनके पेट पर कई वार किए और फरार हो गए। पुलिस ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

“घर से निकली, फिर कभी वापस नहीं आई”
वीडियो में साफ दिखता है कि नैन्सी 3:02 बजे अपने घर से निकलती हैं। उन्होंने ब्लैक टॉप पहना हुआ है और हाथ में लाल बैग लिए अपनी कार में बैठकर चली जाती हैं। यह उनकी आखिरी झलक साबित हुई, क्योंकि इसके बाद वह कभी घर वापस नहीं लौटीं। अलीशा ग्रेवाल ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि यह उसी दिन का वीडियो है, जिस रात नैन्सी की हत्या हुई। उन्होंने लिखा कि नैन्सी को जरा भी अंदाजा नहीं था कि यह उनका आखिरी दिन होगा। बताया जा रहा है कि नैन्सी ग्रेवाल सोशल मीडिया पर खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ खुलकर बोलती थीं। इसके चलते उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं और उन्होंने कुछ समय से वीडियो पोस्ट करना भी कम कर दिया था। पुलिस के मुताबिक, हमले की अभी तक कोई CCTV फुटेज सामने नहीं आई है। मामले की जांच जारी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry