दसूहा: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव गोपाल सिंह पाल के बेटे हरजीत सिंह उर्फ पाडा (49) की इटली के जनोवा में मौत की खबर मिली है। मृतक के पिता गोपाल सिंह पाल ने बताया कि उनका बेटा 19 साल से इटली में रह रहा था और जनोवा शहर के एक रेस्टोरेंट में काम करता था। करीब ढाई साल पहले जब हरजीत सिंह काम से लौट रहे थे तो कुछ अज्ञात लुटेरों ने उन पर हमला कर दिया था। हमले के दौरान सिर पर गंभीर चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और जनोवा शहर के सरकारी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
बीते मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे छोड़ गया है। हलका विधायक एडवोकेट कर्मबीर घुम्मन, पूर्व विधायक अरुण मिक्की डोगरा, दसूहा काउंसिल के अध्यक्ष सुच्चा सिंह लूफा, व्यापार मंडल दसूहा के अध्यक्ष अमरीक सिंह गग्गी ठुकराल, पार्षद भुल्ला राणा आदि ने परिवार के साथ दुख सांझा किया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
