बदल गया डालटनगंज रेलवे स्टेशन का नाम! झारखंड सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन; अब इस ‘नए नाम’ से होगी पलामू की पहचान

झारखण्ड

पलामू: करीब 124 साल बाद झारखंड के डालटनगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलने जा रहा है. झारखंड सरकार के गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इस संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी किया है. कुछ दिनों पहले झारखंड सरकार की कैबिनेट में डालटनगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मंजूरी दी थी.

धनबाद रेल डिवीजन के अंतर्गत आता है डालटनगंज रेलवे स्टेशन

झारखंड सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि नाम बदलने के संबंध में भारत सरकार के द्वारा अनापत्ति प्राप्त है. दरअसल डालटनगंज रेलवे स्टेशन, धनबाद रेल डिवीजन के अंतर्गत आता है एवं सीआईसी सेक्शन में दूसरा सबसे बड़ा आय वाला रेलवे स्टेशन है.

1902 में बनकर तैयार हुआ था स्टेशन

डालटनगंज रेलवे स्टेशन 1902 में बनकर तैयार हुआ था. अंग्रेजों के जमाने में ईस्ट इंडियन रेलवे द्वारा रेलवे की पटरी बिछाई गई थी और डालटनगंज रेलवे स्टेशन का निर्माण किया गया था. करीब 124 वर्षों के बाद डालटनगंज रेलवे स्टेशन का नाम मेदिनीनगर किया जाएगा.

डालटनगंज रेलवे स्टेशन से गुजरती है कई अहम ट्रेन

डालटनगंज रेलवे स्टेशन एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है, यहां राजधानी, गरीब रथ समेत कई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन रुकती और गुजरती हैं. फिलहाल डालटनगंज रेलवे स्टेशन का कोड डीटीओ है. लेकिन रेलवे की तरफ से नोटिफिकेशन जारी होने के बाद डालटनगंज रेलवे स्टेशन को नया कोड मिल जाएगा.

बता दें कि अप्रैल 2018 में झारखंड सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर डालटनगंज शहर का नाम मेदिनीनगर कर दिया था. 1860 के करीब कर्नल डाल्टन ने डालटनगंज शहर को बसाया था. चेर वंश के प्रतापी राजा मेदिनीराय के नाम पर डालटनगंज शहर का नाम मेदिनीनगर रखा गया है. राजा मेदिनीराय का शासन काल 1658 से लेकर 1674 तक माना जाता है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry