Myanmar Tragedy Reunion: 11 साल बाद माँ-बच्चों का भावुक मिलन, म्यांमार हिंसा में अलग हुआ था परिवार; जानें कैसे मिलीं मंजिलें

हरियाणा

नूंह: म्यांमार (बर्मा) में हुई त्रासदी के दौरान 11 साल पहले अपने परिवार से बिछड़ी फातिमा बेगम आखिरकार नूंह में अपने पति और बच्चों से मिल गईं। इस भावुक मिलन ने लंबे समय से बिछड़े परिवार की उम्मीदों को फिर से जिंदा कर दिया।

जानकारी के अनुसार, फातिमा बेगम के पति बीनी यामीन करीब 11 साल पहले अपनी दो बेटियों के साथ भारत आकर हरियाणा के नूंह जिले में रहने लगे थे। वहीं फातिमा बेगम करीब छह महीने बाद अपने तीन बच्चों के साथ भारत के लिए रवाना हुईं, लेकिन कोलकाता सीमा पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। बाद में उन्हें ऑल बंगाल यूनियन के हवाले कर दिया गया, जिससे वे अपने परिवार से पूरी तरह अलग हो गईं।

करीब दो साल पहले चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के प्रयासों से उनकी दो बेटियां नूंह में अपने पिता के पास पहुंच गई थीं। फातिमा बेगम कोलकाता पुलिस और ऑल बंगाल यूनियन के साथ नूंह पहुंचीं, जहां उन्हें वन स्टॉप सेंटर के सुपुर्द किया गया। इसके बाद सीजेएम नेहा गुप्ता, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला कार्यक्रम अधिकारी की मौजूदगी में सभी जरूरी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की गईं। करीब 11 साल बाद हुए इस मिलन के दौरान परिवार के सभी सदस्य भावुक नजर आए और पूरे माहौल में खुशी और सुकून का माहौल रहा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry